― Advertisement ―

spot_img

सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

जौनपुर में महिलाओं के लिए नि:शुल्क ब्यूटी प्रशिक्षणजौनपुर। महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा शहर में एक...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • गुलजारगंज के राम जानकी मंदिर पर होगा सुंदर काण्ड का आयोजन

जौनपुर धारा, सिकरारा। अयोध्या के रामनगरी में 22जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सोमवार को क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार स्थित राम जानकी मंदिर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुंदर काण्ड का आयोजन किया गया है। इस दौरान झांकी का कार्यक्रम भी होगा, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक अशोक कुमार ऊमर वैश्य ने समस्त बाजारवासियों से आग्रह किया है कि सभी लोग समय से पधारकर इस पावन पुनीत कार्यक्रम में साक्षी बने।

  • बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे डीके भाई : डॉ.सूर्यभान यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के बाबा द्वारका दास हरि महाविद्यालय एवं एस.एस कॉलेज आफ फार्मेसी सारी जहांगीर पट्टी में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश यादव डीके भाई के निधन पर शनिवार को शोकसभा आयोजित हुई। वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं कॉलेज के प्रबंधक डॉ.सूर्यभान यादव ने  विनम्र श्रद्धांजलि दी।

प्रबंधक ने डीके भाई को निर्भीक, समदर्शी, कर्तव्य निष्ठ, ईमानदार, बहुमुखी प्रतिभा का धनी, मिलनसार, हंसमुख स्वभाव, व्यवहार कुशल  व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि अचानक ही छोड़ कर चले जाना हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है। उनका निधन विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रोफेसर डॉ.राकेश कुमार यादव, लवकुश मौर्य, प्राचार्य डॉ.कुंवर सिंह यादव सहित शिक्षकों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि अर्सिया मोड़ पर स्थित एक ढाबे से शुक्रवार को भोजन करके सड़क पार करते समय डेहरी गाँव निवासी दिनेश यादव (48 वर्ष) पुत्र भारत की वाहन चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों व सगे संबंधियों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर स्नेहा यादव, शशांक यादव, दिनेश यादव, रीना यादव, बिन्दु प्रजापति, सचिन वर्मा, संतोष वर्मा, वीरेंद्र पाण्डेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

  • अंकित हत्या का मुख्य दोनों भाई गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव में बीते शुक्रवार की शाम नवीन परती जमीन को लेकर हुए विवाद में अंकित गौतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी सहित दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नामजद पांच आरोपियों में फरार हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेन्द्र गौतम व भाई वीरेन्द्र गौतम को धनियांमऊ से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सुरेन्द्र द्वारा पीली नदी पुल के नीचे छिपाया चाकू भी बरामद करा दिया है। उधर सुबह मृतक अंकित गौतम का पिता राजनाथ गौतम छोटे बेटे विशाल के साथ घर पहुँचा तो चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद शव को अंत्येष्टि के लिए रामघाट ले जाया गया। घटना की सूचना पर बीते शनिवार को कानूनगों ने पहुँच उक्त विवादित जमीन की जानकारी ली।

  • पेड़ से गिरकर युवक घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के दुगौली कला गांव में रविवार की सुबह एक युवक पेड़ पर से पतंग को उतारने चढा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने जिसे बदलापुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुगौली कला गांव निवासी कुंदन बनवासी पुत्र बृजेश बनवासी पतंग उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। पैर फिसलने के कारण जमीन पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने जिसे बदलापुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

Share Now...