Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • सड़क दुघर्टना में अधेड़ घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत चिरैया मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी 60वर्षीय फूलचंद बुधवार की रात बाइक से शाहगंज से घर जा रहें थे कि चिरैया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर वâर दिया।

  • मारपीट में वृद्ध घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत छभवा गांव में जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर कर गंभीररूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

बीबीगंज चौकी क्षेत्र के छभवा गांव में जमीनी विवाद के चलते बुधवार की रात पट्टीदारों ने 70वर्षीय लोकनाथ तिवारी को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

  • मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में मंगलवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर हुई। मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान बुधवार की रात बीएचयू में मौत हो गयी। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है। उक्त गांव निवासी रजनीश तिवारी का पड़ोसी शरदचंद तिवारी से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से 40वर्षीय रजनीश तिवारी गंभीररूप से घायल हो गए थे। घायल रजनीश को जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना में पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।