Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरक्रिकेट से दूर हैं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

क्रिकेट से दूर हैं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

पिछले लंबे वक्त से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्रिकेट से दूर हैं. दरअसल, इस तेज गेंदबाज ने मार्च 2023 में न्यूजीलैंड में अपनी सर्जरी करवाई थी. वह पिछले साल सितंबर महीने से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. आईपीएल 2023 सीजन में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल सके. वह पूरे सीजन से बाहर हो गए थे. भारतीय फैंस जसप्रीत बुमराह की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अब जसप्रीत बुमराह की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में जसप्रीत बुमराह ने जूते की तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हैल्लो फ्रैंड, हम फिर मिलेंगे… जसप्रीत बुमराह के पोस्ट के बाद से कयास लग रहे हैं कि वह जल्द मैदान पर क्रिकेट खेलते दिख सकते हैं. सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, लेकिन इस सीजन वह चोट के कारण नहीं खेल पाए. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी. दोनों टीमों के बीच मैच ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. वहीं, जसप्रीत बुमराह चोट के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में नहीं खेल पाएंगे.