Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरक्रिकेट फैंस के लिए सामने आई बेहद बुरी खबर

क्रिकेट फैंस के लिए सामने आई बेहद बुरी खबर

इंडियन प्रीमियर लीग की सभी फ्रेंचाइजी 15 नवंबर रिटेंशन या रिलीज खिलाड़ियों का ऐलान करेंगी। फ्रेंचाइजियों की लिस्ट सामने आने से पहले ही एक दिग्गज खिलाड़ी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। इस खिलाड़ी ने अचानक आईपीएल से संन्यास ले लिया है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के बड़े मैच विनर्स में से एक है। साल 2010 से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहने वाले कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर सकती है, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही ये बड़ा फैसला ले लिया है। कीरोन पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने इस पोस्ट में मुंबई इंडियंस के लिए लिखा,’यह फैसला करना आसान नहीं था क्योंकि मैं कुछ और वर्षों तक खेलना चाहता हूं, लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ चर्चा के बाद मैंने अपने आईपीएल करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस को बदलाव की जरूरत है। अगर मैं अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल सकता तो फिर मैं खुद को मुंबई के खिलाफ भी खेलता हुआ नहीं देख सकता। मैं हमेशा के लिए मुंबई इंडियंस का रहूंगा। वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड आईपीएल 2022 में काफी फ्लॉर रहे थे। इस सीजन मुंबई इंडियंस को 10 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा था। पोलार्ड गेंद और बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। वीरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2022 के 11 मैचों में 144 रन बनाए और 4 विकेट हासिल किए। पोलार्ड की खराब फॉर्म का खमियाजा टीम को हारकर चुकाना पड़ा। इसी वजह से कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया था।