Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरकोविड-19 की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर हुई मॉकड्रिल

कोविड-19 की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर हुई मॉकड्रिल

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कोविंड 19 की तीसरी लहर की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशन में मॉकड्रिल किया गया जिसमें कोविड के मरीजों के उपचार संबंधित समस्त धरणों का क्रियान्वयन किया गया। इस दौरान उपयोग में लायी जाने वाली सभी प्रकार की मशीनों की क्रियाशीलता भी देखी गयी। मॉकड्रिल में मेडिकल कालेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एए जाफरी, ओपीडी प्रभारी डा. अवनीश तिवारी, आक्सीजन प्लाण्ट प्रभारी डा. अरविन्द पटेल, विभागाध्यक्ष मेडिसीन विभाग, डा. विनोद कुमार एवं समस्त चिकित्सक तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा कोविड- 19 के उपचार संबंधित प्रोटोकाल की जानकारी दी गयी।

Share Now...