Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकोचिंग क्लासेज संचालक को नकाबपोश बदमाशों ने पीटकरकिया घायल

कोचिंग क्लासेज संचालक को नकाबपोश बदमाशों ने पीटकरकिया घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित एक कोचिंग क्लासेज के संचालक को बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडे तथा ईट पत्थर से मार-पीट कर उन्हें घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक उक्त कोचिंग सेंटर संचालक कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गाँव निवासी अनुज चतुवेर्दी एनपीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक भी है। स्कूल से छुट्टी होने पर वह अपने कोचिंग सेंटर के पास पहुंचे तभी बाइक सवार अज्ञात नकाबपाेश बदमाशों ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्वजनों की मदद से घायल शिक्षक अनुज चतुर्वेदी का इलाज बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे़ं करवाते हुए पीड़ित ने लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को देते हुए कार्यवाई की मांग की है।