Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeमनोरंजनकेस दर्ज होने के बाद भी Badshah ने release किया नया Song

केस दर्ज होने के बाद भी Badshah ने release किया नया Song

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अपने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब वह दो वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, बादशाह पर एक तरफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। वही, दूसरी तरफ उन्होंने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। सबसे पहले आपको बताते हैं कि बादशाह पर धोखाधड़ी का मामला क्यों दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने एक गाने के प्रोडक्शन और प्रमोशन के लिए तय भुगतान अब तक नहीं किया है। अब बात करते हैं कि बादशाह का कौन सा नया रिलीज किया गया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बादशाह का नया गाना ‘मोरनी’ रिलीज किया गया है जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। एक मीडिया कंपनी ने लीगल एग्रीमेंट तोड़ने का आरोप लगाते हुए बादशाह के खिलाफ करनाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दर्ज किया है। कंपनी ने दावा किया है कि सॉन्ग बावला को बनाने और उसके प्रमोशन से जड़ी सभी सेवाएं पूरी कर ली गई हैं लेकिन बादशाह ने प्रोजेक्ट के प्रोडक्शन की बाकी रकम नहीं चुकाई है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि उन्होंने कई रिमाइंडर देने के बाद बादशाह के खिलाफ ये कदम उठाया है। उनका आरोप है कि बादशाह ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं और पेमेंट की तय डेट को टाल दिया है बल्कि एक पैसा भी नहीं दिया है। बादशाह ने इस धोखाधड़ी के केस दर्ज होने के बीच अपना नया गाना मोरनी रिलीज किया है। इस गाने को बादशाह के साथ शारवी यादव ने गाया है। वहीं, ‘मोरनी’ गाने के लिरिक्स बादशाह और फोल्क ने लिखे हैं और म्यूजिक हितेन ने दिया है।

Share Now...