Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकृषि उद्ययमिता को बढ़ावा दें रही सरकार

कृषि उद्ययमिता को बढ़ावा दें रही सरकार

  • एग्रीजंक्शन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

जौनपुर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र (आरसेटी) सिद्दीकपुर में शनिवार को प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना (एग्रीजंक्शन) के चयनित 19 लाभार्थियों को 13दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चन्द्र यादव ने प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करके बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगार कृषि स्नातकों को स्वावलंबी बनाने के लिए एग्रीजंक्शन योजना चला रही है जिससे एक ही छत के नीचे किसानों को सभी कृषि निवेश उपलब्ध होने के साथ साथ उचित परामर्श भी मिलेगा। जिससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ कृषि स्नातकों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने ने लाभार्थियों को योजनान्तर्गत प्राप्त होने वाले अनुदान एवं ऋण के विषय मे विस्तार से जानकारी दिया। अन्त में आभार ज्ञापन संस्थान के निदेशक उपेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ संकाय अभिषेक दूबे, जगदीश गौड़ सहित प्रशिक्षित 19 लाभार्थी मौजूद रहे।

Share Now...