Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeखेलकुलदीप के सामने लड़खड़ाई बांग्लादेश की पारी

कुलदीप के सामने लड़खड़ाई बांग्लादेश की पारी

  • दूसरे दिन खेल खत्म होने तक बांग्लादेश 133/8

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत के 404 रन के जवाब में बांग्लादेश ने दूस्ारे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। वह अब भी भारत से 271 रन पीछे है। मेहदी हसन मिराज और इबादत हुसैन क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत ने पहली पारी में नीचले क्रम के बल्लेबाज कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन के बीच हुए 7वें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी के दम पर 404 रन बनाए। इससे पहले भारत ने दूसरे दिन 6 विकेट खोकर 278 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन केवल 4 रन जोड़कर अय्यर 86 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें इबादत हुसैन ने बोल्ड किया। भारत की तरफ से अय्यर के अलावा पुजारा और रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की पारी का पहला दिन पुजारा और श्रेयस अय्यर के नाम रहा। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारा। दोनों ने अर्धशतक जड़ा, पुजारा 90 रन बनाकर तैजुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हुए, जबकि दिन के आखिरी गेंद पर 14 रन बनाकर अक्षर पटेल एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इससे पहले रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत की तरफ से शुभमन गिल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही शुभमन गिल 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।उन्हें तैजुल इस्लाम ने यासिर अली के हाथों कैच कराया। जल्द ही भारत को राहुल और फिर कोहली के रूप में दूसरा और तीसरा झटका लगा। राहुल 22 जबकि कोहली 1रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के लिए पंत और पुजारा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम की वापसी कराई, लेकिन 45 गेंद पर 46 रन बनाकर पंत आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Share Now...