Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरकिशोरी की डीपी लगाने के विवाद में छात्र का अपहरण

किशोरी की डीपी लगाने के विवाद में छात्र का अपहरण

  • जफराबाद पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, 5नामजद सहित कई पर मुकदमा

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ हुई अपहरण की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मिसिरपुर गांव के 17वर्षीय अरुण कुमार कोचिंग से लौट रहे थे। इसी दौरान समोपुर गांव के कुछ लोग बाइक से आए और अरुण को जबरन अपने साथ ले गए।आरोपियों ने छात्र को समोपुर गांव ले जाकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। पीड़ित के पिता ज्ञानप्रकाश, जो फास्ट कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं, ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को छुड़ाया। मौके से श्याम बहादुर चौहान के पुत्र जयप्रकाश चौहान और अवनीश चौहान को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद सहित 8-10लोगों के खिलाफ अपहरण और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि छात्र ने उनके घर की लड़की की डीपी अपने मोबाइल पर लगाई थी। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share Now...