Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरकानपुर घटना को लेकर लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

कानपुर घटना को लेकर लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

  • सरकार से परिवार में एक को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपए का मांगा मुआवजा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कानपुर देहात में हुए बुलडोजर एक्शन से मां बेटी की हुई मौत को लेकर आक्रोशित युवाओं ने बुधवार की देर शाम को कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की। समाजसेवी अश्वनी तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों लोग क्षेत्र के गांव मधुपुर में स्थित एमपी मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने जुटे और बैठक की। इसके बाद वह हाथ में कैंडल जलाकर एमपी मेमोरियल हॉस्पिटल से नगर में भ्रमण करते हुए मधुपुर चौराहे पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समाजसेवी अश्वनी तिवारी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार लोगों के ऊपर जुल्म कर रही है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सरकार पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा दें। जनता अब उनकी कार्यशैली को समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। कैंडल मार्च में अश्वनी तिवारी, विशाल यादव, सोनू यादव, पवन यादव, धर्मेंद्र यादव, राहुल यादव, शाहिद अंसारी, अरुण मौर्य व विवेक सरोज आदि लोग शामिल रहे।