जौनपुर। जौनपुर में विभिन्न स्थानों से भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन बीएलओ के उपर दबाव बनाकर जाति विशेष का नाम मतदाता सूची से काटे जाने के आरोप की सूचना से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी से मिल तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए पत्रक सौंपा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का ऐजेंट बन गया, भाजपा के लोग जो कह रहे हैं। वहीं खुलेआम किया जा रहा है, इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता समाप्त हो गयी है। डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपाइयों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जाति विशेष और गैर भाजपाई मतदाताओं का साजिशन फार्म सात भरवाये जाने का मामला सामने आ रहा है, सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बीएओ के ऊपर गैर भाजपाई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से निकालने का दबाव बनाया जा रहा है। डा.प्रमोद सिंह ने जिलाधिकारी से मांग किया कि तत्काल प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। जिससे भविष्य में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके। शहर अध्यक्ष आरिफ खान, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, इरशाद खान, जयप्रकाश मिश्रा, आरिफ सलमानी, जय मंगल यादव, अनिल सोनकर, होजै$फा खान अधिवक्ता शैलेंद्र यादव सहित सैकड़ों काँग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मृत्युंजय महादेव धाम में शिव की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात हुआ जलाभिषेक
जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में भगवान महादेव एवं अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों...
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची से नाम काटने का लगाया आरोप

Next article


