― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकमियां मिलने पर 405 वाहनों का हुआ चालान

कमियां मिलने पर 405 वाहनों का हुआ चालान

  • यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्यवाही

जौनपुर धारा, जौनपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के 14वें दिन अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग सहित कई वाहनों में लापरवाही पर कार्यवाही की। इस दौरान कई लोगों का चालान काटा गया और बताया गया कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें नहीं तो कार्यवाही की जाएगी। यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस में जागरूकता लाए जाने के लिए 17 से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाए जाने का निर्णय लिया गया है जिसके अंतर्गत नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। रविवार को क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह और निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला के द्वारा शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, वाहनों पर मॉडिफाइड साइलेंसर, हुटर सायरन, प्रेशर हॉर्न, शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध चेकिंग कर कार्यवाही की गई। जीडी शुक्ला ने बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें नहीं तो चेकिंग के दौरान कार्यवाही की जाएगी। चार चक्का वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं नहीं तो कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा जो लोग अपने वाहनों को सड़क पर इधर-उधर आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं और जाम की स्थिति बन जाती है, उन पर भी कार्यवाही की जाएगी। जो लोग मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाए हैं, हूटर सायरन, प्रेशन हॉर्न इस पर भी सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। यातायात पुलिस के चेकिंग अभियान में कुल 405 वाहनों का चालान किया गया और 5,71,500 रूपए की राजस्व वसूली की गई।

Share Now...