― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनकमाई में भी दबंग हैं सलमान खान

कमाई में भी दबंग हैं सलमान खान

बॉलीवुड के ‘दबंग’ हीरो सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान 57 साल के हो गए हैं। भारत के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक सलमान खान हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वो बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड अभिनेताओं में से एक हैं। इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि सलमान खान बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। रिपोटर्स के मुताबिक गैलेक्सी अपार्टमेंट की वैल्यू करीब 100 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास पनवेल में एक फार्म हाउस भी है, जो करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है। रिपोटर्स के मुताबिक सलमान खान एक फिल्म के लिए 75 से 80 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। इसके अलावा वो प्राफ़िट भी शेयर करते हैं। सलमान बिग बॉस शो होस्ट करने के लिए भी मोटी रकम लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबित बिग बॉस सीजन 16 को होस्ट करने के लिए सलमान ने 1000 करोड़ रुपये की फीस ली है। अगर उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें, तो सलमान खान करीब 2900 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। सलामान खान के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। उनके पास 2.26 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग, 1.80करोड़ रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर है। सलमान का मशहूर क्लोथिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन जो उनके चैरिटेबल फाउंडेशन द सलमान खान फाउंडेशन के तहत ऑपरेट होता है। उसकी वैल्यू 235 करोड़ रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हर रोज करीब 1.01 करोड़ रुपये कमाते हैं। सलमान खान का अपना प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स है। इससे भी उनकी कमाई होती है और वो कई ब्रॉन्ड्स के एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। दुबई में भी सलमान का एक आलीशान घर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में सलमान का घर है। बॉलीवुड में कमाई के मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ही सलमान खान से आगे हैं। सलमान खान ने कई कंपनियों में भी निवेश कर रखा है। 27 दिसंबर साल 1965 में जन्मे सलमान खान अपने फैंस के दिलों में बसते हैं। अरबों की संपत्ति के मालिक सलमान खान की पहली कमाई 100 रुपये से भी कम थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली कमाई 75 रुपये थी। उन्होंने मुंबई के ताज होटल में एक शो में बैकग्राउंड में डांस किया था। इसके लिए उन्हें 75 रुपये मिले थे। सलमान को उनकी पहली फिल्म के लिए 31 हजार रुपये की फीस मिली थी।

Share Now...