Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरओ और एआरओ की परीक्षा हुई संपन्न

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरओ और एआरओ की परीक्षा हुई संपन्न

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत सिहौली चौराहे के स्थित पब्लिक इण्टर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न कराई गई। स्थानीय पब्लिक इण्टर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह प्रथम पाली और मध्यांतर द्वितीय पाली की परीक्षा दो पालियों में आयोजित परीक्षा प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की देख रेख मे कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी दोनों पालियों के मध्य निरंतर चक्रमण करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराये और साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत देखते हुए उपजिलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव ने अपने हमराहियों के साथ परीक्षा केंद्र के आसपास व चौराहे पर लगातार चक्रमण करते रहे, जब तक की परीक्षा संपन्न नहीं हुआ तब तक, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। वही परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों द्वारा पुलिस की देखरेख में जमा कराए गये बैग को प्राप्त करने के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

Share Now...