- केराकत में अलाव जलनें से लोगों को मिल रही है राहत, चेयरमैन को लोग दे रहे हैं दुआएं
जौनपुर धारा, केराकत। नगर पंचायत केराकत चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल ने शीतलहर व हाड़ कापनें वाली कड़ाके की ठंड को देखते हुए एवं कड़ाके की ठंड से कांप रहे लोगों की ठंड से राहत मिल सके। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए चेयरमैन पति प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू नें केराकत नगर में एवं चौराहों पर और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त अलाव जलवाकर लोगों की दुआं एवं आशीर्वाद ले रही हैं। आपको बताते चलें कि केराकत नगर में अलाव जलवानें की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के बावजूद खुद चेयरमैन पति प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू नें जगह-जगह अलाव जलवाकर स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चेयरमैन साहेबा द्वारा नगर में एवं इर्द गिर्द सार्वजनिक जगहों पर भी अलाव की पर्याप्त व्यवस्था किया गया है, ताकि पड़ रही कड़ाके काr ठण्ड से कांप रहे लोगों को राहत मिल सके। इस सम्बन्ध में लिपिक अजय कुमार निषाद और कम्प्यूटर आपरेटर अमित कुमार साहनी से पूछे जानें पर लोगों नें बताया कि चेयरमैन साहेबा द्वारा नगर में अलाव जलानें हेतु पर्याप्त व्यवस्था किया गया है। जगह-जगह अलाव जलवाकर स्वयं निरीक्षण करनें का भी हमलोगों को आदेश दिए गए हैं, और ठण्ड के मौसम में यह कार्य प्रतिदिन नियमित रूप से कराना है। नगर के लोगों ने बताया कि चेयरमैन एवं उनके पति प्रतिनिधि द्वारा नगर सहित सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलवाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है जो काबिले तारीफ है।



