सिकरारा। सिकरारा विकासखण्ड के अन्तर्गत स्थित ग्राम सभा लाजीपार के हरिजन बस्ती में आज एक व्यक्ति का कच्चा मकान गिर गया। जिससे उसका हजारों रुपए का नुकसान हो गया। आपको बताते चलें कि उक्त गांव निवासी धर्मराज गौतम का कच्चा मकान बारिश की वजह से दीवाल के अगल-बगल पानी इक_ा हो गया था नाली के अभाव में पानी की निकासी नहीं हो पाई थी। जिससे बीती रात उनका कच्चा मकान गिर गया। सयोग था कि परिजन मकान को छोड़कर छप्पर में सोए हुए थे। इस सम्बंध में पूछने पर पीड़ित धर्मराज गौतम ने बताया कि बारिश का पानी इक_ा हो गया था। जिससे दीवाल में सीलन लग गई थी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि उक्त कच्चे मकान में इनका भूसा उपली अनाज रखा गया था। सब मलबे में दब गया। जिसकी सूचना लेखपाल संदीप यादव को दे दी गई है।
― Advertisement ―
जौनपुर डायरी: गर्मी के सितम के बीच आंधी का सुकून, मगर अप्रैल की शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस साल मौसम ने अपने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ मार्च...
कच्चा मकान गिरा हजारों का नुखसान



