जौनपुर धारा, जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को बच्चों के साथ मनाया गया। गणित अध्यापक इंदु प्रकाश यादव ने बच्चों को गणित के विद्वान रामानुज द्वारा किए गए योगदान के बारे में बताया। प्रत्येक वर्ष 22दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में महान गणितज्ञ का जन्मदिन मनाया जाता है। गणित के बिना जीवन में कुछ संभव नहीं है। सारा खेल नंबर से जुड़ा है। गणित में कोई औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करने के बावजूद रामानुज ने अपनी छोटी सी जीवन में इस अनुशासन में प्रभावशाली योगदान दिया। 12साल की उम्र में त्रिकोणमिति का ज्ञान प्राप्त किया और बिना किसी मदद की उन्होंने अपने प्रमेय और विचार प्रस्तुत किये। उनके द्वारा संख्या सिद्धांत, गणितीय विश्लेषण, अनन्त श्रृंखला पर विस्तृत जानकारी दी गई। वह गणित विषय के अलावा और किसी विषय में रुचि नहीं रखते थे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका वैदेही सखी, सहायक अध्यापक मनभावती वर्मा, मधुलता यादव सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
कंपोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर में गणित के जादूगर श्रीनिवास रामानुजन जी की मनाई गई जयंती
