जौनपुर। जंघई बाजार स्थित शिवबाबू गुप्ता के ऑटो पार्ट्स की दुकान में विद्युत शॉट सर्किट से लगी आग में एक तीन पहिया वाहन समेत लाखों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई बाजार निवासी शिव बाबू गुप्ता की बाबानगर के देशी दारू की दुकान के बगल में ऑटो पार्ट्स की दुकान है, शिवबाबू ने बताया कि वह मोबिल और दो पहिया मोटर साइकिल की दुकान खोलकर उसकी सप्लाई का काम करता था। रात 8:30 बजे वह दुकान बंद कर घर पहुंचा था कि दुकान में आग लग जाने की सूचना उसे मिली। वह बदहवास हो दुकान पर पहुंचा तो आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी। आग की भीषण लपट में वह अपनी आंखों के सामने ही बेबस हो सब कुछ जलता देखता रह गया।उसके अनुसार मोबिलआयल और ऑटो पार्ट्स के साथ ही उसकी टोटो ऑटो रिक्शा सब जल कर नष्ट हो गए। शिवबाबू के अनुसार लगभग 5लाख से अधिक का नुकसान हुआ।
जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ना
जौनपुर। सामाजिक समरसता, एकता और मानवीय सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट, जौनपुर द्वारा इस वर्ष 07दिसम्बर (रविवार) को मो.हसन महाविद्यालय मैदान, सुक्खीपुर में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गीतांजलि जौनपुर के अध्यक्ष नीरज शाह ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करना और सामाजिक सौहार्द की मिसाल कायम करना है। समारोह में विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे, जिससे सामाजिक एकता और सद्भाव का सशक्त संदेश जाएगा। गीतांजलि के अध्यक्ष नीरज शाह ने जनपद के समस्त संगठनों, समाज सेवियों, गणमान्य नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में फैली दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करना तथा युवाओं को सरल सादगी पूर्ण और आदर्श विवाह की दिशा में प्रेषित करना है संस्था कई वर्षों से ऐसे आयोजन कर रही है जिसमें बिना किसी खर्चे के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की साथी संपन्न कराई जाती है और यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि समानता, सहयोग और स्वाभिमान का पर्व है। सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह न केवल सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा, बल्कि जौनपुर जनपद को सद्भाव, सेवा और संस्कार की नई पहचान भी दिलाएगा।
बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से रामबचन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 7 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 7 बजे हुई।
मीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति रामबचन खेपतपुरपुरानी चौराहा स्थित अपनी किराना स्टोर की दुकान पर पहुंचे थे। तभी केराकत की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर क्क62छ्व5903) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। इस टक्कर में रामबचन के दोनों पैर और दाहिना हाथ टूट गया। उन्हें गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मीना देवी ने 8 नवंबर 2025 को केराकत कोतवाली थाने में तहरीर देकर पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उनके पति के मेडिकल खर्च का भुगतान दिलाने की मांग की है। प्रार्थीना ने पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
बदमाशों ने युवक को पीट कर किया घायल
केराकत। क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव निवासी नीलेश पुत्र रामसेवक रविवार को कोतवाली पहुंच तहरीर देकर आरोप लगाया कि बगथरी गांव निवासी गोलू उर्फ प्रदीप यादव पुत्र शिवमूरत तीन से चार नकाबपोश साथियों के साथ जमुवारी मोड के पास रस्ते में रोककर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात घुसो व हाकी लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया, और बाइक के साथ तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त करते हुए धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत करोगे तो गोली मारकर जान से मार देंगे जिससे परिवार सदमे में है। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का कोई अंकुश नहीं : रागिनी सोनकर
मछलीशहर। सरकार बहुत से कार्यालयों में नौकरी न देकर संविदा कर्मियों की नियुक्ति कर रही हैं, जो सरकारी कार्य के लिए पूरी तरह जवाबदेह नहीं है। इनके जरिए सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार फैल रहा है,और इन पर शासन का कोई अंकुश नही है।
नगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला में प्रेस वार्ता करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने कहा कि तहसील में राजस्व अभिलेख संभालने के लिए और अदालत में न्यायिक कार्यवाही पूरी कराने हेतु संविदा पर कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। इसी प्रकार अस्पताल में नर्स और डाक्टर तथा विद्युत विभाग समेत अन्य सरकारी कार्यालय में संविदा पर कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं जो पूरी तरह अस्थाई होते हैं और इसीलिए जवाबदेह नहीं है। इनके माध्यम से ही भ्रष्टाचार बढ़ता है, जबकि सरकारी नौकरी की परीक्षा का पेपर लीक होता है इसलिए नियुक्ति नहीं हो पा रही है। बेरोजगार नौजवान युवक परेशान है। एन सी आर बी जो सरकारी एजेंसी है उसका हवाला हुए विधायक ने बताया कि दलितों और महिलाओं पर आए दिनों अत्याचार का मामला बढ़ रहा है है।

