जौनपुर धारा,जौनपुर। एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह के स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी से कलेक्ट्रेट बार के ऑडिटर शशांक शेखर तिवारी के नेतृत्व में मिलकर एसडीएम के कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए उनके स्थानांतरण को रोकने की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम पवन कुमार सिंह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए देर रात तक काम करते हैं। वर्तमान में उनके पास कई महत्वपूर्ण वाद विचाराधीन हैं, जो अंतिम चरण में हैं। ऐसे में उनका स्थानांतरण न्यायहित में उचित नहीं होगा। बता दें कि पूर्व में की गई शिकायत में यह उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष और महामंत्री की ओर से कुछ लोगों के कहने पर एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की गई थी, इसके विरोध में अधिवक्ताओं का यह प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर स्थानांतरण रोकने की बात कही है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
एसडीएम के स्थानांतरण के विरोध में डीएम से मिले अधिवक्ता

Previous article
Next article


