Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरएमबीबीएस के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज कर्मी को पीटा, वीडियो वायरल

एमबीबीएस के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज कर्मी को पीटा, वीडियो वायरल

  • मारने पीटने का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
  • सुबह डेढ़ घंटे बाद ओपीडी शुरू होने से मरीज रहे परेशान

जौनपुर धारा,जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धिकपुर में कल  एमबीबीएस के छात्रों का सेकंड टर्मिनल एग्जाम हो रहा था। जिसमें डॉ.दिव्या श्रीवास्तव ने एमपीडब्ल्यू कर्मी दीपक सिंह को एग्जाम में ड्यूटी लगाई थी। जिसमें एमबीबीएस के छात्र को नकल करते हुए पकड़कर डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को बता दिया। इसी बात को लेकर शाम को एमबीबीएस के छात्रों ने मिलकर मारपीट दिए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कल एमबीबीएस 2021-22के छात्रों का सेकण्ड टर्मिनल एग्जाम था। जिसमें एमपीडब्ल्यू कमी दीपक सिंह की ड्यूटी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव ने लगाई गई थी। एग्जाम के समय एमबीबीएस के छात्र को नकल करते हुए दीपक सिंह ने पड़कर डॉक्टर श्रीवास्तव को बता दिया था। इसी को लेकर शाम को एमबीबीएस के छात्रों द्वारा एमपीडब्ल्यू कमी को प्रोफेसर के सामने छात्रों ने मिलकर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आज सुबह कर्मियों ने मिलकर ओपीडी बंद कर दिए। आए हुए मरीजों को काफी काउंटर पर्चा न बनने पर परेशानियों को सामना करना पड़ा। जानकारी होने पर प्राचार्य प्रो.शिवकुमार ने पहुंचकर डेढ़ घंटे बाद ओपीडी चालू करवा तब तक मरीज इधर-उधर भटकते रहे। इस बात को लेकर चर्चाएं चल रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.शिव कुमार को संपर्क किए संपर्क नहीं हो पाया।