Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरएमडी ने किया वसूली कैम्प का औचक निरीक्षण

एमडी ने किया वसूली कैम्प का औचक निरीक्षण

  • कैंप में जुटे विद्युत कर्मचारीओ में मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकासखंड डोभी के बिहद्दर गांव में बिजली विभाग द्वारा एक मुस्त समाधान योजना के तहत ‘जल्दी आए ज्यादा छूट पाए’ वसूली कैम्प का एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार ने औचक निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को वसूली के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वसूली के संबंध में एमडी ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि बिजली विभाग द्वारा दी गई एक मुस्त समाधान योजना का लाभ उठाएं व बिजली कनेक्शन के विच्छेदन से बचें। कहा कि उपभोक्ता बिजली बिल को समय से जमा करें जिससे विद्युत आपूर्ति निरंतर मिलती रहे। कैम्प में लगभग 40 उपभोक्ताओं से 6 लाख रुपये वसूले गए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता ए के सिंह, एसडीओ रमेश कुमार वैश्य, जेई मनीष यादव के साथ-साथ अन्य विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।