जौनपुर धारा, सुजानगंज। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों के साथ बैठक की। यूडायस प्लस फीडिंग में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय संचालक इस कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करें कार्य अति महत्वपूर्ण है गंभीरता से लें। फीडिंग के दौरान समस्या आने पर बीआरसी से संपर्क करें। वित्तविहीन प्रबंधक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरि ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताया की यूडायस प्लस फीडिंग के दौरान कुछ बच्चों का नाम परिषदीय विद्यालयों में शो कर रहा है, जबकि वह बच्चा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहा हैं। जब तक परिषदीय विद्यालयों से उनका नाम नहीं डिलीट होगा, तब तक उस बच्चे की फीडिंग उस विद्यालय में नहीं हो पायेगी। इस प्रकार की समस्याओं का निस्तारण होना अति आवश्यक है। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय ने आश्वस्त करते हुए बताया कि जो बच्चा जहां पर पढ़ रहा है, उनका यूडायस प्लस फीडिंग वहीं पर होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालक मौजूद रहे।
― Advertisement ―
तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।


