Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरएनएसएस शिविर में योग, स्वास्थ्य और मानसिक सशक्तिकरण की त्रिवेणी

एनएसएस शिविर में योग, स्वास्थ्य और मानसिक सशक्तिकरण की त्रिवेणी

  • तृतीय दिवस पर जागरूकता, सेवा और स्वास्थ्य का संदेश

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर विश्वविद्यालय आवासीय परिसर स्थित चाइल्ड केयर लीव भवन में योग, स्वास्थ्य एवं मानसिक जागरूकता पर आधारित विविध कार्यक्रमों का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा, अनुशासन और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मनोरंजनात्मक गतिविधियों से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने उमंग और ऊर्जा के साथ सहभागिता की। इसके पश्चात योग शिक्षक अमर सिंह के निर्देशन में आयोजित योग सत्र में उन्होंने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि  ‘नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है, इसलिए इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। ‘इसके बाद आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण सत्र में डॉ. रवि शंकर सिंह (पैथोलॉजिस्ट, मेडिकल कॉलेज) एवं डॉ. पुनीत सिंह की टीम ने स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण चिकित्सीय जानकारी दी। डॉ.रवि शंकर सिंह ने प्राथमिक उपचार के सिद्धांतों को समझाते हुए बताया कि  ‘आपात स्थिति में श्वास मार्ग को खुला रखना, श्वसन की जांच करना और रक्त संचार को सुनिश्चित करना जीवन रक्षा की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ‘इस दौरान डॉ.पुनीत सिंह एवं डॉ. सच्चिदानंद सिंह ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि  ‘मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है।Ó उन्होंने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और संवाद को मानसिक सशक्तिकरण का आधार बताया। साथ ही, उन्होंने डिजिटल डिटॉक्स पर जोर देते हुए कहा कि  ‘अत्यधिक मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग मानसिक तनाव और एकाग्रता में कमी लाता है, इसलिए रोजाना कुछ समय डिजिटल उपकरणों से दूरी बनाना जरूरी है। ‘इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. विशाल यादव, डॉ. प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. अनुराग मिश्र एवं उद्देश्य सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। शिविर में स्वयंसेवक दिव्यांशु सिंह, पृथ्वीराज सिंह, मनीष यादव, मोनू कुमार, अर्पिता यादव, आलोक मिश्रा, शंभू चौरसिया, रजनीश कन्हैया यादव, सौरभ सिंह, सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

Share Now...