Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएडिशनल सीएमओ के घर चोरी का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

एडिशनल सीएमओ के घर चोरी का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी डॉ.लालजी गौतम के घर  बीते दिनों शुक्रवार को चोरी हुई थी, जिसकी तहरीर सिकरारा थाने में दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन 24घण्टे बीतने के बाद भी अभी भी पुलिस का हाथ खाली रह गया। आपको बताते चले कि डॉ.लालजी गौतम एडीशनल सीएमओ के पद पर मिर्जापुर में तैनात हैं उनके छोटे भाई सुशील कुमार पेशे से जौनपुर दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं। जो प्रतिदिन घर आ जाते हैं, विगत कई वर्षों से देवीगंज बाजार में उनकी एक फर्नीचर की दुकान है। दुकान के पीछे बने कमरे में फर्नीचर व पानी निकासी से संबंधी मशीनें लगी हैं। जिसमें शुक्रवार की रात पीछे की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुसकर मशीनों के कुछ कीमती पार्ट खोलकर उठा ले गए। इस सम्बन्ध में पूछने पर पीड़ित ने बताया कि लगभग एक लाख का सामान चोर चुरा ले गए फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की छानबीन करना शुरू कर दिया था। लेकिन अभी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका। पूछने पर थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हमारी पुलिस टीम उक्त चोरी के मामले में बहुत ही गहराई के साथ छान बिन कर रही है जल्द से जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।