Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeमनोरंजनएडवांस बुकिंग से पहले 'टाइगर 3' का नया प्रोमो जारी

एडवांस बुकिंग से पहले ‘टाइगर 3’ का नया प्रोमो जारी

  • इमरान ने धमकाया तो सलमान ने भी थर्राया

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का नया और धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो की शुरुआत फिल्म के खूंखार विलन आतिश के रोल में इमरान हाशमी के डायलॉग से शुरू होती है। इस एक्शन प्रोमो में सुपर एजेंट टाइगर को एक दुष्ट मास्टरमाइंड आतिश धमकी देते दिख रहे हैं। ये नया प्रोमो चौंकाने वाला है जिसमें विलन बने इमरान अपने खतरनाक लुक में ‘टाइगर’ से पंगा लेते दिख रहे हैं। इस धमाकेदार प्रोमो की शुरुआत इमरान से होती है जिसमें जिसमें आतिश कह रहा है, ‘अब मेरी बारी है, इस बार तुम्हारी है टाइगर, दुनिया के नक्शे से हिन्दुस्तान का वजूद ही मिटा दूंगा मैं।वादा करता हूं टाइगर।’ इसके बाद टाइगर और जोया के धमाकेदार एक्शन सीन्स नजर आ रहे हैं। इमरान इस रोल में काफी अलग और दमदार दिख रहे हैं, जिनके चेहरे पर उम्र की लकीरों के साथ बढ़े हुए बाल , पकी हुई दाढ़ी उनके पूरे लुक् को और जबरदस्त बना रही है। इसके बाद सलमान खान यानी टाइगर का जवाब भी उन्हें मिलता है, जिसमें वह कहते हैं, ‘सब ठीक किया तुमने, एक बात भूल गए, जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगर हारा नहीं।’ बता दें कि फिल्म में ‘टाइगर’ यानी सलमान खान वन मैन आर्मी की तरह हैं और भारत को तबाह करने वाले विलन के मंसूबों पर पानी फेरते भी दिख रहे हैं। इस 50 सेकंड के प्रोमो में कई धांसू एक्शन सीन हैं, जो लोगों की बेसब्री को बढ़ा सकते हैं। ‘टाइगर 3’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले भ्Rइ की सुपर स्पाई फिल्में ‘टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ रिलीज हो चुकी हैं और सारी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। बता दें कि इस प्रोमो से पहले ‘टाइगर 3’ का टीज़र, ट्रेलर और पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ भी रिलीज हो चुका है और ये सारी चीजें लोगों को खूब पसंद आई हैं। बता दें कि दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज होनेवाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर रविवार से शुरू होने जा रही है। इसी के साथ ये भी बताया गया है कि फिल्म का पहला शो सुबह 7 बजे रखा जाएगा ताकि सिनेमाघरों में एक्टर के फैन्स दिवाली के त्योहार पर भरपूर लुत्फ उठा सकें।

Share Now...