- ईएमटी व पायलट ने निभाई अपनी भूमिका
जौनपुर धारा, जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गांव निवासी एक युवती को प्रसव पीड़ा हुई। एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले जा रहे थे कि स्वास्थ्य केंद्र के दो किलोमीटर पहले ईएमटी व पायलट ने डिलिवरी सकुशल करा दी जिसकी लोगों ने प्रशंसा की है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गांव निवासी अमित यादव पत्नी पूजा यादव 29 वर्ष को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया और जिसमें मौके पर एंबुलेंस मे ईएमटी अभिमन्यु कुमार यादव, पायलट चंद्रसेन यादव लेकर पहुंचे और उन्होंने घर से पीड़ित को एंबुलेंस में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला की ओर चल दिए। जैसे ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई उसके बाद ईएमटी अभिमन्यु कुमार व पायलट चंद्रसेन यादव ने अपनी सूझबूझ से अन्य सहयोगियों के साथ एंबुलेंस में ही डिलिवरी करा दी और जरूरत की दवाएं भी दी। जच्चा बच्चा स्वस्थ है और डिलीवरी के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने इस कार्य की प्रशंसा की और कहा कि डिलिवरी नॉर्मल हुई है। इसमें निश्चय ही पायलट चंद्रसेन यादव कि सराहनीय कदम रहा जिसकी सभी लोगों ने सराहना की है।



