Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएंटी रोमियो टीम ने नौ बच्चों का स्कूल में कराया नामांकन

एंटी रोमियो टीम ने नौ बच्चों का स्कूल में कराया नामांकन

जौनपुर। जफराबाद कस्बे के अभिनव प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को महिला थाना प्रभारी मिशन शक्ति फेज 5के अंर्तगत स्कूल के बच्चो को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं टीम ने नौ बच्चों का विद्यालय में नया नामांकन  करवाया। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न वार्डो से चार लड़कियों और पांच लड़को के माताओं को समझाबुझाकर  नामांकन विद्यालय में कराया गया।उन्हें कॉपी,पेंसिल आदि उपलब्ध कराया। वहीं महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने स्कूल की छात्राओं को भी सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस दौरान प्रधानाध्यापिका छाया सिंह, सुमन, प्रियंका यादव, भरत लाल, निवेदिता सिंह आदि मौजूद रहें।

Share Now...