― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeमनोरंजनऋतिक रोशन ने अंबानी की पार्टी में हाथ में पकड़े गर्लफ्रेंड सबा...

ऋतिक रोशन ने अंबानी की पार्टी में हाथ में पकड़े गर्लफ्रेंड सबा की हील्स

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के भव्य उद्घाटन में शामिल हुए. डुओ की एक नई तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है. इस फोटो में सबा एक गेस्ट के साथ फोटो क्लिक कराती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान ऋतिक बैकग्राउंड में खड़े होकर सबा के हील्स (जूते) पकड़े नजर आए. वायरल हो रही इस फोटो पर लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. फैन्स ऋतिक के इस स्वीट जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर NMACC इवेंट से कुछ तस्वीरें साझा की. पहली तस्वीर में सबा आज़ाद ने अमित के साथ कैमरे के लिए पोज दिया. सबा लाल फ्यूजन गाउन में बेहद प्यारी लग रही थीं. वे अमित के कंधे पर हाथ रखकर बिना जूते के फोटो खिंचवाती देखी गईं. वहीं ऋतिक किसी से बात करते हुए फोटो के बैकग्राउंड में नजर आए. उन्होंने सबा के बेज रंग के हील्स को पकड़ा हुआ था. इस इवेंट में लिए ऋतिक ब्लैक लुक में बहुत डैशिंग लग रहे थे. इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “बहुत अच्छा लग रहा है, ऋतिक ने जितनी कैजुअली हील्स को पकड़ा है”. एक और ने कहा, “ऋतिक ने सबा की हील्स को पकड़ा है…awww”. एक और यूजर लिखते हैं, “इसे कहते हैं दीवाना”. एक और ने लिखा, “ऋतिक का सबा के जूते पकड़ना इस फोटो की बेस्ट बात है”. आपका क्या कहना है इस फोटो पर? कमेंट कर हमें जरूर बताएं.

Share Now...