Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशउप स्वास्थ्य केंद्र व जन आरोग्य केंद्र कुरहुल के संचालन की मांग

उप स्वास्थ्य केंद्र व जन आरोग्य केंद्र कुरहुल के संचालन की मांग

जौनपुर धारा,सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहुल में उप स्वास्थ्य केंद्र व जन आरोग्य केंद्र लावारिस हाल में पड़े हुए हैं। यहां किसी भी एएनएम व कर्मी की नियुक्ति नहीं है। पिछले एक साल पूर्व जन आरोग्य केंद्र की संचालिका का दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद पूरे 1सालों से जन आरोग्य केंद्र पर ताला लगा हुआ है, तथा वहीं हाल उप स्वास्थ्य केंद्र कुरहुल का भी है। विगत चार माह पहले यहां के एनम का तबादला हो गया, इसके बाद यहां किसी की नियुक्ति नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार के दिन एक एनम ने जाकर टीकाकरण का कार्य तो किया है। परंतु इसके बाद महीने भर ताला ही लटकता रहता है। इस उपेक्षा के कारण बिल्डिंग को भी आराजक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाई जा रही है, तथा तोड़फोड़ किया जा रहा है। आलम यह है कि जल्द से जल्द यहां पर नियुक्तियां नहीं की गई तो सरकारी भवन भी धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो जाएंगे वहीं जन आरोग्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए जिन किसानों ने अपनी भूमि दी हुई थी उनमें भी नाराज़गी बढ़ती जा रही है कि हम लोगों द्वारा जनहित में भूमि प्रदान कर जन आरोग्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराई गई परंतु विभागीय उदासीनता के कारण यह बिल्डिंग उपेक्षित हो रही है तथा गांव के आम जनमानस को कोई लाभ नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से मांग की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर एनम व जन आरोग्य केंद्र पर तैनाती जाए जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके।

Share Now...