― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउचक्कों ने महिला के गले से झपटा सोने की चेन

उचक्कों ने महिला के गले से झपटा सोने की चेन

जौनपुर धारा,जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला चिकित्सालय से उचक्कों ने वृद्ध महिला की सोने की चेन उड़ा लिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के स्थानीय सराय ख्वाजा बाजार निवासी उग्रसेन सिंह की पत्नी शीला सिंह सोमवार के दिन डॉक्टर को दिखाने के लिए जिला अस्पताल आई हुई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह एक्स-रे करने के लिए वहां गई भीड़ अधिक होने के कारण धक्का मुक्की में उचक्कों ने इनकी सोने की चेन लगभग 10 ग्राम का उड़ा दिया। वृद्ध महिला ने भण्डारी पुलिस चौकी पर सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी कैमरे उचक्कों को चिन्हित करने में लगी हुई है। वृद्ध महिला ने बताया कि कुछ महिलाएं उन्हें पीछे से बार-बार धक्का दे रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

दो ट्रकों में हुई भिड़ंत में चालक की गई जान

जौनपुर धारा,जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार तड़के दो ट्रकों में हुई भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जोखू राम निषाद पुत्र जगन्नाथ निवासी चांदपुर थाना बीकापुर कोतवाली जनपद अयोध्या अपनी तरफ लेकर जा रहे थे कि अचानक अज्ञात ने उन्हें टक्कर मार दिया। पुलिस द्वारा इन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पहले तो इनका नाम पता नहीं मिल रहा था लेकिन बाद में इनके पास से मिले हुए दस्तावेज और मोबाइल के पता लगा। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की मौत, गांव में मातम

जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी दयाशंकर मिश्रा की मृत्यु सोमवार की रात इलाज के दौरान हो गई। मंगलवार की भोर उनका शव गांव आते ही कोहराम मच गया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दयाशंकर मिश्र रविवार की दोपहर बाइक से मछलीशहर से घर आ रहे थे। उसी समय जंघई से मछलीशहर की तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी ने बंधवा बाजार की पेट्रोल टंकी के करीब टक्कर मार दी जिससे दयाशंकर मिश्रा और शनि मिश्रा बुरी तरह घायल हो गये, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले जाया गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें प्रयागराज के निजी चिकित्सालय ले गये जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। शनि मिश्रा का इलाज अभी चल रहा है।

नीलगाय से टकराकर टेंपो पलटा, एक की मौत, दो घायल

जौनपुर धारा,सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के पौना गांव में सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, और दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के पौना गांव का मुन्ना यादव अपना टेंपो लेकर धर्मापुर बाजार होते हुए वापस घर लौट रहा था, दोपहर के दो बजे टेंपो जैसे ही धर्मापुर-जफराबाद मार्ग पर पौना गांव में पहुंचा तभी अचानक सामने दौड़ते हुए आ रही एक नीलगाय से टकराकर टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। टेंपो में सवार अभिषेक यादव उर्फ मोनू पुत्र नवल यादव निवासी पौना की दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं टेंपो में बैठा विशाल यादव (24)और टेंपो चला रहा मुन्ना यादव (30)घायल हो गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। घायल विशाल और मुन्ना को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद अभिषेक यादव उर्फ मोनू के घर पर कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।

सर्प दंश से महिला की मौत

जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत खनुवाई गांव में सांप के काटने से एक महिला गंभीर हो गई। जानकारी होने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के खनुवाई गांव निवासी 38वर्षीय कुसुम प्रजापति पत्नी चंद्रिका प्रसाद प्रजापति मंगलवार की सुबह घर में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाएं। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अबूझ हालत में युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के बरौत गांव में बीती रात राजगीर मजदूर की मौत का मामला प्रकाश में आया। शराब पीकर मरने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव की अन्त्येष्टि करने जा रहे लोगों को रास्ते में ही रोक कर शव कब्जे में ले लिया, घंटों चली पंचायत के बाद आवश्यक लिखा पढ़ी कर पुलिस ने अन्त्येष्टि के लिए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। उक्त गांव निवासी लालचंद (48)पुत्र सुरजू की सोमवार की रात अबूझ हाल में मौत हो गई। चर्चाओं में जहां उसकी मौत के कारणों में पारिवारिक विवाद को प्रमुख माना जा रहा है, वहीं परिजन मौत को स्वाभाविक बता रहे। मृतक तीन बेटों और एक बेटी का पिता रहा। जिनमें दो बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक राजगीर मजदूर का काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। लोगों की मानें तो वह शराब का आदी था और आए दिन नशे में तू-तू मैं-मैं करता था। बहरहाल परिजन मंगलवार सुबह शव को अन्त्येष्टि के लिए लेकर जा रहे थे कि सूचना पर पहुंची पुलिस रास्ते में ही रोककर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के जिद पर अड़ गई। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। गांव के संभ्रांतजनों व परिवार के लोगों के साथ पुलिस की घंटों चली पंचायत के बाद आवश्यक लिखा पढ़ी के साथ शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पत्नी समेत बहू और बेटों का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शराब पीकर मरने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेना चाह रही थी, लेकिन परिजनों द्वारा स्वाभाविक मौत बताने पर शव उनके हवाले कर दिया गया।

Share Now...