जौनपुर धारा,जौनपुर। 25 मई शनिवार को मतदान की प्रक्रिया 6:00 पूरी होने के बाद मुंगराबादशाहपुर से एक डीसीएम पर लदी ईवीएम मशीन मतगणना स्थल पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सपा के कार्यकर्ताओं ने देख लिया और डीसीएम में रखा ईवीएम को रोककर शनिवार की रात सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस ने हंगामा करने वाले दो के खिलाफ नामजद व 50अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित मतगणना स्थल पर शनिवार की रात को लोकसभा का मतदान 6 बजे खत्म होने के बाद मुंगराबादशाहपुर की रिजर्व डीसीएम में लदी ईवीएम को लेकर मतदान स्थल पर पहुंच गई थी। सपा कार्यकर्ताओं ने डीसीएम को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। उस समय जिलाधिकारी ने मीडिया में बयान दिया था कि ईवीएम को निजी वाहन से कलेक्ट्रेट पहुंचाया जाना था। सम्बंधित अधिकारी की ड्यूटी में लापरवाही के चलते ईवीएम कलेक्ट्रेट के बजाय पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने मतगणना स्थल पर पहुंच गई थी। मतगणना स्थल के बाहर ही सपा कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर हंगामा किया। जानकारी के तुरंत बाद जिलाधिकारी व एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं के मामले को समझ कर शांत कराए। सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं को शांत शांत करवाया और पुलिस ने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने को लेकर सभासद जगदीश मौर्य उर्फ गप्पू, रमेश मौर्य निवासी सरायख्वाजा व 50 अज्ञात के खिलाफ सरायख्वाजा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ईवीएम मशीन को लेकर हंगामा करने में दो सपा कार्यकर्ता सहित 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Previous article

