― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना राष्ट्र सेवा : उपजिलाधिकारी

ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना राष्ट्र सेवा : उपजिलाधिकारी

  • स्व.निर्मला त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित

जौनपुर धारा, खुटहन। ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना राष्ट्र सेवा है। समाज के सक्षम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वे कमजोर तबके के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करें। सियराबासी गांव में डॉ.बाबूराम त्रिपाठी द्वारा धर्मपत्नी स्व.निर्मला त्रिपाठी की नवमी पुण्यतिथि पर आयोजित कंबल वितरण एवं वरिष्ठ महिला नागरिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बदलापुर के उपजिलाधिकारी डॉ.ज्ञान प्रकाश यादव ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनवरत प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दूबे और डॉ.विजय शंकर तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में दो सौ जरूरतमंद को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मिश्रा, भागवत तिवारी, अमरनाथ तिवारी, लेखपाल गजेंद्र सिंह रावत, कानूनगो रुद्र प्रताप सिंह, विपिन तिवारी, डॉ.अनुराग त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, उत्कर्ष त्रिपाठी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजक डॉ.त्रिपाठी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...