जौनपुर धारा, सिरकोनी। नगर पंचायत कचगांव के चेयरमैन, ईओ व कर्मचारियों ने शनिवार को लोगो से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील करते हुए दुकानदारों व समान लेने के लिए आये हुए ग्राहकों में कैरी बैग का वितरण किया। ईओ आस्था पाठक ने कस्बे के लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ऐसी स्थिति में दुकानदार व सामान लेने आये ग्राहक दोनों लोग कैरी बैग का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि यदि पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए कोई भी दुकानदार मिलता है तो उसके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ईओ व चेयरमैन ने 200 लोगो को कैरी बैग वितरित किया गया। इस दौरान चेयरमैन फिरोज अहमद खान, ईओ आस्था पाठक, किशन सिंह, आशिफ खान, दीवाकर उपाध्याय, कामेश्वर सिंह, नितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
ईओ व चेयरमैन ने 200 कैरी बैग का किया वितरण


