Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइलाज के दौरान मासूल की मौत, चिकित्सक लापता

इलाज के दौरान मासूल की मौत, चिकित्सक लापता

  • मुदकमा दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदायलगंज बाजार में स्थित एक चिकित्सक के यहां मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस सम्बन्ध में मृतक सत्यम गुप्ता के चाचा मनोज गुप्ता द्वारा पाली क्लीनिक के चिकित्सक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया। जिसके बाद से ही अब तक चिकित्सक फरार है तथा पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। ज्ञातव्य हो कि 14 अगस्त की शाम को पाली क्लीनिक में इलाज के दौरान सत्यम गुप्ता 15वर्ष पुत्र संतोष गुप्ता की मौत हो गई थी। मौत के बाद स्थानीय लोगों द्वारा डॉक्टर के खिलाफ जौनपुर मरियाहूँ रोड पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मासूम बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Share Now...