Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सात कॉलोनियों में घूसा बाढ़ का पानी, लोगों का पलायन शुरू

वाराणसी। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। पानी अब तेजी से शहर की कॉलोनियों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़...

E-Paper 20-07-2025

E-Paper 19-07-2025

Homeमनोरंजन'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी

डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनकी उंगलियों में चोट लगी है। हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल में रोहित शेट्टी को भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी माइनर सर्जरी हुई। इसके बाद अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। रोहित शेट्टी के स्पोक पर्सन ने बताया कि बीती रात वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के लिए एक एक्शन सीक्वेंस शूट करने के दौरान रोहित शेट्टी की उंगलियों में चोट लग गई थी। चोट का तुरंत इलाज किया गया। इस घटना के तुरंत बाद रोहित शेट्टी ने फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। सोर्स के अनुसार, रामोजी राव स्टूडियो में वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग चल रही थी। तभी ये घटना हुई थी। उंगली में चोट लगने की वजह से डॉक्टर्स को सर्जरी करनी पड़ी है। मालूम हो कि ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक है। रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल निभा रहे हैं। रोहित शेट्टी से पहले पिछले साल मई में सिद्धार्थ मल्होत्रा गोवा में शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। वहीं, अगस्त में वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी के पैर में प्रâैक्चर हुआ था। सिद्धार्थ और शिल्पा के अलावा इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रोहित शेट्टी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म सर्कस रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। इसमें रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है। अब ‘सिंघम’ के सीक्वल के लिए रोहित शेट्टी ने एक बार फिर अजय देवगन के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का टाइटल है ‘सिंघम अगेन’, जो इसी साल फ्लोर पर जाएगी। इस मूवी के पिछले दो पार्ट ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थे।

Share Now...