Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeखेलइंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर रच दिया इतिहास

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर रच दिया इतिहास

  • इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद लोकप्रिय मीम्स T20 विश्व कप फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड टीम अब नई टी20 वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. यह साल 2010 के बाद दूसरी बार है जब इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है. वहीं मेलबर्न में हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मिली हार के बाद फैंस सोशल मीडिया पर पाक टीम की खूब खिंचाई कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर पाक टीम की शिकस्त पर एक से बढ़कर एक मीम्स बन रहे हैं.

पाकिस्तान की हार के बाद फैंस ने लिए मजे
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली पाकिस्तान के हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खूब मजे ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर पाक टीम की हार को लेकर एक से बढ़कर एक मीम्स भी बन रहे हैं जो तेजी से वायरल हो रहा है. ट्विटर पर एक मेमे एकाडमी यूजर ने पाकिस्तान की हार पर लिखा कि ‘बाय बाय पाकिस्तान, कुदरत का निजाम तुम्हे जीतने नहीं देना चाहता’. हरिओम तिवारी नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि ‘हमारी गलती नहीं है’. हरिओम ने इसके साथ मजेदार कार्टून का फोटो भी पोस्ट किया है. सीए अखिल पचोरी नाम के युवक ने पाकिस्तान के हार पर लिखा कि ‘ना इश्क में ना प्यार में, जो मजा आता है पाकिस्तान की हार में’.

2019 के बाद स्टोक्स ने फिर बनाया चैंपियन

साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने 98 गेंदों पर 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. उस विश्व कप के बाद इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में भी स्टोक्स सबसे बड़े मैच विनर बनकर सामने आए. उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के लिए मैच जिताऊ 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया.  

Share Now...