Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआसमान से बरस रही आग ने लोगों को तपाया

आसमान से बरस रही आग ने लोगों को तपाया

  • मौसम विभाग ने जारी किया अगले घण्टे तक भीषण गर्मी की आशंका
  • 17 जून के बाद यूपी में प्री-मानसून की संभावना

जौनपुर धारा, जौनपुर। सूरज से सितम के आगे इन दिनों जौनपुर के लोग बेबस है। गर्मी से उबल रहे जौनपुर में पारा 47 डिग्री तक पहुंचा चुका है। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने 48 घंटे तक आरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें यह बताया गया कि सुबह से शाम तक झुलसाने वाली गर्मी अहले 48 घण्टे तक रहेगी। यानी 17 जून को यूपी में प्री-मानसून आने की संभावना है। इसके बाद गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन महसूस करने वाला तापमान लगभग 48 डिग्री तक रहा। शनिवार को मौसम की बेरुखी से लोग हलकान रहे। उमस भरी गर्मी ने लोगों को घर में कैद करके रखा जो बाहर निकले वह बेहाल रहे। आसमान से आग बरसाती धूप, चढ़ता हुआ पारा, झुलसा देने वाली लू से जौनपुर को राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को भी प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही। स्थिति ऐसी रही कि वह गर्मी से निजात पाने की व्यवस्था न कर सके। महिलाएं और बच्चे दिन में बाहर नहीं दिखे, लेकिन देर शाम सड़क पर घूमते दिखे। तेज धूप के कारण पशु-पक्षी बेहाल दिखे। वह पानी की खोज में दूर-दराज के नहरों तक जाते दिखे। मौसम विज्ञान विभाग ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 48घंटे तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40डिग्री सेल्सियस से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तेज धूप के कारण झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की पूरे आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार पूर्वानुमान जारी कर बताया है कि मानसूनी सीजन में उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। यानी इस बार झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।

Share Now...