जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा बाजार में आरक्षण को लेकर सामाजिक न्याय यात्रा निकाली गई। बाजार में आमसभा कर लोगों को आरक्षण बचाने के लिए लड़ाई लड़ने पर जोर दिया। कोइरीडीहा चौराहे पर जनसभा का आयोजन कर ओबीसी आरक्षण बचाने की हुंकार भरी और लोगों को ओबीसी आरक्षण बचाने के लिए लड़ाई लड़ने की जोर दिया। इसके बाद संयोजक अश्विनी कुमार यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय यात्रा की बाजार से शुभारंभ हुआ और यह न्याय यात्रा सरायख्वाजा मल्हनी बाजार, गभीरन, करंजकला, जंगीपुर खुर्द, मेहरावां, लपरी, जपटापुर, गुरैनी होते हुए खेतासराय तक गई। इस दौरान सामाजिक न्याय यात्रा के संयोजक अश्विनी कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार को ओबीसी के आरक्षण को छीन रही है, इसे बचाने की जरूरत है। लोगों को इसके लिए लड़ाई लड़ना होगा। सिर्फ ओबीसी के साथ ही नहीं अन्य वर्गों के साथ भी भेदभाव किया जा रहा। वहां पूर्व सीएम व पूर्व राज्यपाल स्व रामनरेश यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर राजेश कुमार, राधेश्याम, राजीव गौतम, सुनील विश्वकर्मा, सुभाष बिन्द, मनीष कनौजिया, अमन कश्यप, कुंदन विश्वकर्मा, अमला प्रसाद, उदय सिंह, संतबहाल प्रजापति, प्रांजल यादव, उमाशंकर यादव, सचिन कश्यप मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आरक्षण को लेकर निकाली गई सामाजिक न्याय यात्रा

Previous article
Next article