Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआभूषण की दुकान में चोरी के दस दिन बाद भी पुलिस खाली...

आभूषण की दुकान में चोरी के दस दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

  • सरायमोहिउद्दीनपुर में दो मार्च की रात दो दुकानों में हुई थी लाखों की चोरी

जौनपुर धारा,जौनपुर। बीते दो मार्च की रात सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर आभूषण की दो दुकानों में हुई चोरी में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना का पर्दाफाश न हो पाने से बाजारवासियों में भय बना हुआ है। सूरापुर मार्ग पर खेतासराय निवासी विजय सेठ की शिवम ज्वेलर्स तथा कोतवाली शाहगंज के बड़ागांव निवासी ओम प्रकाश सेठ की आभूषण की दुकानें हैं। दो मार्च की रात चोर सेंध काटकर दोनों दुकानों से सोने व चांदी के लगभग साढ़े चार लाख रुपए मूल्य का आभूषण उठा ले गए थे। घटना के दूसरे दिन पीड़ितों ने जब दुकान का शटर उठाया तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दोनों ने तत्काल पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में तो लगी किंतु लभगभ एक पखवाड़े होने को हैं लेकिन अभी तक पुलिस के कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है। बाजारवासियों का कहना है कि पुलिस चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेती ही नहीं है। दो-एक दिन कुछ लोगों से पूछताछ के बाद शांत बैठ जाती है। जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। थानाध्यक्ष सरपतहां त्रिवेणी सिंह का कहना है कि अभी कोई खास प्रगति नहीं है। चोरी गए सोने-चांदी आदि की पर्ची मांगी गई तो दुकान संचालक उपलब्ध नहीं करा पाए। बहरहाल स्थानीय चोरों को खंगाला जा रहा है।

Share Now...