Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआपूर्ति बहाल करने में हांफते रहे अधिकारी

आपूर्ति बहाल करने में हांफते रहे अधिकारी

  • कड़ी मशक्कत के बाद कुछ क्षेत्रों में संचालित हुई बिजली
  • काम पर वापस न आने की जिद पर अड़े रहे विद्युत कर्मी

जौनपुर धारा, जौनपुर। बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल से बीती रात जनपद के विद्युत आपूर्ति चरमरा गई थी। नगर के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद से जो बिजली कटी तो पूरी रात बहाल नहीं हो सकी। जिलाधिकारी के नेतृत्व में बनी टीम लगातार आपूर्ति बहाल करने में हांफती रही लेकिन पूरी रात नगर का उत्तरी छोर घने अंधेरे में डूबा रहा वहीं देर रात्रि को जिला प्रशासन द्वारा तैनात किये गये मजिस्ट्रेटों ने बड़ी मशक्कत के बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करा दिया। ज्ञातव्य हो कि अपने विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर है। जिस कारण नगर में 16 मार्च को दोपहर बाद से बिजली गुल हो गई और कर्मचारी काम पर वापस न आने की जिद पर अड़े रहे। इसी बीच शासन से भी एसपी-डीएम को निर्देश दे दिये गये कि किसी भी हाल में विद्युत उपभेक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। यदि सरकारी कार्य में कोई भी कर्मचारी बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। इसके बाद भी आधा शहर रात के अंधेरे में डूबा रहा। कुछ स्थानों पर तो दूसरे दिन शाम तक बिजली गुल रही। हांलाकि उपभेक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिये प्रशासन लगातार प्रयास करता रहा और काफी हद तक आपूर्ति कन्ट्रोल में भी कर ली गई। नगर के प्रत्येक पावर हाउस पर व्यवस्थाओं को कन्ट्रोल करने के लिये मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहे। विद्युत आपूर्ति बहाली को तैनात अधिकारी ने बताया कि विभाग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 16 मार्च सायंकाल से तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं जिसकी वजह से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई थी। काफी हद तक तो हमने बहाल कर दिया है, साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की कर दी गई है, ताकि कोई भी शरारती तत्व तोड़फोड़ न करने पाए। उन्होंने यह भी बताया कि शहर हमारी टीम लगातार प्रयास में लगी हुई है लगभग बिजली आपूर्ति बहाल है कुछ क्षेत्रों में अभी भी समस्याएं बनी हुई है उस पर भी काम चल रहा है। उम्मीद है जल्द ही शहर को पूर्ण रूप से कन्ट्रोल कर लिया जायेगा।