Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरआधी रात गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका

आधी रात गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका

  • घर बना मलबा, गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलसे

मुंगराबादशाहपुर। नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में शुक्रवार की आधी रात एक भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। तेज धमाके के साथ उठी आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में एक घर को तबाह कर दिया। इस हादसे में गृहस्वामी दीपक सोनी (41) गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 12बजे दीपक सोनी अपने परिवार के साथ सो रहे थे। अचानक कमरे में गैस भर जाने से सांस लेने में परेशानी होने लगी। नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा है और पूरा कमरा गैस से भर चुका है। स्थिति को संभालने के लिए जैसे ही उन्होंने बिजली का मेन स्विच बंद करने की कोशिश की, स्विच से निकली चिंगारी ने गैस को आग पकड़वा दी। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और घर आग की चपेट में आ गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। परिवार के सभी सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे।  दीपक सोनी ने बहादुरी दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घंटों की मशक्कत के बाद काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया जा सका।

तबाही का मंजर

  • रसोई का पूरा सामान जलकर खाक
  • फ्रिज, वाशिंग मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन पूरी तरह नष्ट
  • लोहे की अलमारी सहित कीमती सामान राख
  • ब्लास्ट से छत का हिस्सा फटा, एक दीवार गिर गई
  • दरवाजे और खिड़कियां टूटकर बिखर गईं

टला बड़ा हादसा

घर में रखा दूसरा गैस सिलेंडर समय रहते बाहर फेंक दिया गया, जिससे एक और बड़ा धमाका होने से बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह सिलेंडर भी फटता, तो आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे।

मुआवजे की मांग

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे इस भारी नुकसान से उबर सकें।

Share Now...