Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअंबेडकर की प्रतिमा पर अभद्र टिप्पणी में पुलिस के सामने हुई मारपीट

अंबेडकर की प्रतिमा पर अभद्र टिप्पणी में पुलिस के सामने हुई मारपीट

  • दोनो पक्षों से 15लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गुरूवार के दिन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर एक युवक द्वारा जाति सूचक अभद्र टिप्पणी किया गया। जिसमें दो जाति के लोग आमने-सामने हो गये और पुलिस के सामने मारपीट होने लगी। मामले में दो खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भदेठी गांव के निवासी विशाल राजभर ने बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा जाति सूचक अभद्र टिप्पणी करके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसको लेकर दो जाति लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची के सामने की एक राजभर युवक को गाली-गलौज करते हुए मारपीट दिए। पुलिस युवक को बचाती रही, लेकिन दूसरी जाति के लोग मारते रहें। जिसको लेकर मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर की गई है। तीन युवक को हिरासत में लेकर दोनों पक्ष से 15लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा पर जाति सूचक अभद्र टिप्पणी की गई। जिसमें दो युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।