- तहसील मुख्यालय पर एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जौनपुर धारा, शाहगंज। आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने किया। तहसील सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण में तहसीलदार अमित सिंह, सब रजिस्ट्रार अमित सिंह, नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सरोज के अतिरिक्त तहसील कर्मचारियों ने शपथ लिया। शासन के निर्देश पर अमृत महोत्सव के समापन समारोह अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान का पूरे देश में उत्सव का आयोजन हो रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में अमृत काल के पंचप्रण विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य भावना की शपथ दिलायी गयी।



