Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआगामी खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए खिलाड़ी युवा साथी पोर्टल पर...

आगामी खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए खिलाड़ी युवा साथी पोर्टल पर कराए पंजीकरण

  • क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने युवाओं का किया आह्वान

सिकरारा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवि प्रकाश यादव ने विकासखण्ड के खिलाड़ियों को जागरूक करते हुए कहा कि आगामी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करा लें। एक विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में प्रतिवर्ष की भांति उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विधानसभा स्तर पर ‘विधायक खेल प्रतिस्पर्धाÓ के नाम से किया जाना है। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीन आयु वर्गों के खिलाड़ियों के लिए युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीकरण अवश्य कराएं। पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क है। अधिक से अधिक युवा पंजीकरण कराकर प्रतियोगिताओं में भाग लें।

Share Now...