बहुजन समाज पार्टी के नेता आकाश आनंद ने गाज गिरने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए मायावती को बहुजन समाज का आदर्श करार देते हुए आदेश को सिर माथे पर रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। एक्स पर पोस्ट करते हुए आकाश ने कहा बहन मायावती, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं। करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं, आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताक़त मिली है, जिसके बूते पर बहुजन समाज सम्मान से जीना सीख पाया है। आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पर रहेगा। रिश्ते में मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने आगे लिखा ‘भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम साँस तक लड़ता रहूँगा। गौरतलब हो कि मायावती ने आकाश के खिलाफ ऐक्श्ान लेते हुए अपने उत्तराधिकारी और बसपा के नैशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया है। पहली बार चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने उतरे आकाश विरोधियों पर काफी हमलावर दिखे। आकाश का यह अंदाज युवाओं को आकर्षित कर रहा था। लेकिन सीतापुर में हुई रैली के बाद से मायावती ने ब्रेक लगा दिया। 28 अप्रैल को सीतापुर में रैली में आकाश का तेवर कुछ ज्यादा ही आक्रामक नजर आया। उन्होंने मंच से चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा को आतंकियों की पार्टी कह दिया। इसके साथ ही उन्होंने सत्ताधारी पार्टी से सवाल पूछने और काम ना होने पर चप्पल, जूता और लाठी तैयार रखने जैसी टिप्पणी भी कर डाली।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, मायावती पर कह दी बड़ी बात

Previous article
Next article


