Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरआकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत,भाई बहन गंभीर रूप से झुलसे

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत,भाई बहन गंभीर रूप से झुलसे

जौनपुर धारा,मछलीशहर। विकासखण्ड के भाटा डीह और पूराफगूई गांव में आकाशिय बिजली गिरी है जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि रिश्ते में लगने वाले भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। चिकित्सक ने लड़के को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि लड़की का उपचार स्थानीय चिकित्सायल पर किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी उमाशंकर पटेल का पुत्र आयुष पटेल 12वर्ष और पट्टीदार उदय राज की पुत्री ज्योति (17वर्ष) गोबर की उपरियों को भीगने से बचाने के लिए घर से बाहर एकत्रित कर रहे थे तभी उनसे थोड़ी दूरी पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे दोनों मूर्छित हो गए और अस्पताल में उपचार के बाद भी दोनों को आंख से दिखाई नहीं पड़ रहा था। चिकित्सक ने आयुष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि ज्योति का उपचार नगर में ही किया जा रहा है। उधर भाटाडीह गांव में बिजली गिरने से शीला(32)पत्नी राम आजीवन पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतका के पास एक पुत्र श्रेय(8वर्ष) है।

Share Now...