जौनपुर धारा,खुटहन। गुरुवार को आई बारिश और आंधी तूफान में समोधपुर गांव में आम का एक पेड़ गिर गया। जिसके नीचे दबकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी कन्हई यादव के घर के सामने बाग है। गुरुवार सुबह उनकी पौत्रवधू साधना (29)पत्नी अनिल कुमार यादव आंधी तूफान को देखते हुए घर के बाहर रखी उपली उठाकर घर में सुरक्षित कर रही थी, उसी दौरान अचानक आम का पेड़ उसके ऊपर आ गिरा। जिसके नीचे दबकर महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे शाहगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते परिजनों में जहां कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका दो बच्चों की मां थी। बच्चों के करूण क्रंदन के चलते सभी की आंखें नम हो गई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाई की जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया परिवार के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। उन्होंने मृतका के परिवार को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपए की आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।



