Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनअस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटिड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार आलिया भट्ट ने ६ नवंबर को बेटी को जन्म दिया। इस गुड न्यूज से आलिया और रणबीर कपूर के फैन्स खूब खुश हुए और सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दी। आलिया-रणबीर के फैन्स बेटी की एक झलक देखन चाह रहे हैं। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि रणबीर-आलिया, अस्पताल से बाहर आकर मीडिया के सामने नहीं आएंगे और ऐसा ही हुआ भी, कपल कार से अस्पताल से घर की ओर रवाना हो गया। सोशल मीडिया पर जो फोटोज और वीडियोज दिख रहे हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि कार में आगे बैठे रणबीर की गोद में उनकी बेटी है। हालांकि रिफ्लेक्शन की वजह से साफ तौर पर कुछ कहना मुश्किल है। याद दिला दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने १४ अप्रैल २०२२ को शादी के बंधन में बंध गए थे। आलिया-रणबीर के वेडिंग और प्री-वेडिंग फोटोज खूब वायरल हुए थे। इसके बाद २७ जून को आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की। आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर की थी, जो अस्पताल से थी और इस में उनके साथ रणबीर भी मौजूद थे। वहीं ६ नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया और एक प्यारा सा इंस्टा पोस्ट करते हुए इसकी भी जानकारी फैन्स के साथ शेयर की। बात आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। वहीं ‘जी ले जरा’ में आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इन सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट, हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म एएश्ँ२९ भी लिस्ट में शामिल है। बात रणबीर के प्रोजेक्ट्स की करें तो वो ब्रह्मास्त्र से पहले शमशेरा में नजर आए थे। रणबीर के खाते में श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म शामिल है, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। वहीं फिल्म एनिमल में भी रणबीर कपूर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। रणबीर कपूर के साथ एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले रणबीर के रश्मिका संग कुछ फोटोज भी वायरल हुए थे।