Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअवैध कट से हाईवे पार करते समय बुजुर्ग को बाइक ने मारी...

अवैध कट से हाईवे पार करते समय बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, हालत सामान्य

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 10:50 बजे बधवारे बीर हाईवे मय मोड़ के पास बने अवैध कट पर हुआ, जब बुजुर्ग हाईवे पार कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्तिहां गांव निवासी दिलवर शेख (55 वर्ष) पुत्र स्व. हैदर शेख हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान बदलापुर की ओर से जौनपुर आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सीएचसी नौपेड़वां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंच गई। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल अखिलेश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित करते हुए यातायात को सामान्य कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि कर्तिहां गांव निवासी दिलवर शेख दुर्घटना में घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Share Now...